अयोध्या में राम मंदिर निर्माण: मुलायम सिंह यादव की बहू ने दिया दान, दिए इतने रुपये

फाइल फोटो
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में एक तरफ समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir Cunstruction) के लिये चलाये जा रहे निधि समर्पण अभियान को लेकर सूबे की सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधती नजर आ रही है. वहीं दूसरी तरफ कभी कारसेवकों पर गोली चलवाने के आरोपों से घिरे सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान से जुड़कर 11 लाख रुपये दान किए हैं. यही नहीं अपर्णा यादव ने मुलायम सिंह के मुख्यमंत्री रहते हुए अयोध्या में हुई गोलीकांड को भी बहुत दुखद बताया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





