भारत

सिपाही की पत्नी ने खत्म की जिंदगी...सोशल मीडिया में बताया दर्द

jantaserishta.com
28 July 2025 4:23 PM IST
सिपाही की पत्नी ने खत्म की जिंदगी...सोशल मीडिया में बताया दर्द
x
उठाया खौफनाक कदम.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र में तैनात एक सिपाही की पत्नी ने रविवार को आत्महत्या कर ली. घटना मामपुर बाना गांव की है. यहां बीकेटी थाने में तैनात सिपाही अनुराग सिंह की 25 साल की पत्नी सौम्या कश्यप ने अपने कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी.
इस सनसनीखेज मामले में आत्महत्या से पहले सौम्या ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सौम्या ने अपने पति अनुराग और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सौम्या का कहना है कि उसका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था और उसके पति के परिजन अनुराग की दूसरी शादी कराना चाहते थे. इतना ही नहीं, उसने यह भी आरोप लगाया कि उसका जेठ उसे जान से मारने की धमकी दे चुका है.
वायरल वीडियो में सौम्या ने बताया कि उसकी शादी सिपाही अनुराग सिंह से प्रेम प्रसंग के चलते मंदिर में हुई थी. लेकिन शादी के बाद से ही उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था. वीडियो में वह अधिकारियों से मदद की गुहार भी लगाती दिख रही है. उसने अपने पति और उसके परिजनों पर मारपीट करने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया.
इंस्टाग्राम वीडियो सामने आने के तुरंत बाद बीकेटी पुलिस हरकत में आई और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की. सौम्या और अनुराग मामपुर बाना गांव में लालता सिंह के मकान में किराए पर रहते थे. पुलिस ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे मैनपुरी से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं.
एडीसीपी जीतेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि 27 जुलाई 2025 को सूचना प्राप्त हुई कि मामपुर बाना गांव में निवास कर रही महिला सौम्या कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड कर आत्महत्या कर ली है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पीड़िता के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null