भारत
कांस्टेबल ने सहकर्मी की गोली मारकर हत्या की, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
12 April 2023 9:32 AM IST

x
गिरफ्तार किया गया है।
गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम औद्योगिक सुरक्षा बल (एआईएसएफ) के एक जवान को अपने एक साथी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना मंगलवार को तिनसुकिया जिले के मोलियाबाड़ी स्थित एआईएसएफ कैंप में हुई। वे डिगबोई की इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की सुरक्षा में लगे थे।
तिनसुकिया जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव अभिजीत दिलीप ने आईएएनएस को बताया, डिब्रूगढ़ में एआईएसएफ दूसरी बटालियन के एक कांस्टेबल डिगबोई आईओसीएल सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात 43 वर्षीय उदेश माझी ने आज अपने साथी सहयोगी बिमल उरांव को सर्विस रायफल से गोली मार दी।
आरोपी उदेश माझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ संबंधित कानूनों के अनुसार मामला दर्ज किया गया। दिलीप ने कहा, गोलीबारी का कारण उनके बीच का निजी विवाद है।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
Tagsअसमअसम न्यूज़असम पुलिसतिनसुकियागोली मारकर हत्याहत्याAssamAssam NewsAssam PoliceTinsukiashot deadmurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





