भारत

महिला अधिकारी का यौन उत्पीड़न कर शादी से मुकरा सिपाही, FIR दर्ज

Nil dhankar
27 Dec 2024 7:58 AM IST
महिला अधिकारी का यौन उत्पीड़न कर शादी से मुकरा सिपाही, FIR दर्ज
x
पढ़े पूरी खबर

बिहार। एक शादीशुदा महिला अफसर को सिपाही से प्रेम हो गया। उसके चक्कर में महिला ने अपने पति को भी छोड़ दिया। दोनों करीब 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। अब महिला अधिकारी को धोखा मिला है। सिपाही शादी से मुकर गया। अब पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। यह मामला राजधानी पटना का है। पीड़ित महिला अधिकारी ने पटना के महिला पुलिस थाने में सिपाही के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पीड़ित महिला अधिकारी कोर्ट में कार्यरत है। वहीं, आरोपी सिपाही पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात है। महिला पहले से शादीशुदा और उसके दो बच्चे भी हैं। वह लंबे समय से अपने पति से अलग रह रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही मूलरूप से जमुई जिले का रहना वाला है। पटना में ही उसकी मुलाकात महिला अधिकारी से हुई थी। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और वे एक-दूसरे के करीब आ गए। महिला अधिकारी और सिपाही 6 साल तक साथ भी रहे।

आरोप है कि लिव-इन में रहने के बाद युवक ने पीड़िता को धोखा दे दिया। उसने फतुहा कोर्ट में दूसरी लड़की से शादी कर ली। महिला की शिकायत पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story