भारत

कॉन्स्टेबल ने टैंकर चालक को जिंदा जलने से बचाया, समय रहते टला बड़ा हादसा

Nil dhankar
29 Dec 2024 7:47 AM IST
कॉन्स्टेबल ने टैंकर चालक को जिंदा जलने से बचाया, समय रहते टला बड़ा हादसा
x
पढ़े पूरी खबर

जयपुर। चौमू इलाके में बड़ा हादसा होते-होते बच गया. यहां सीएनजी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. भांकरोटा में कुछ दिन पहले हुए हादसे को देखते हुए चौमू पुलिस ने तत्परता दिखाई और तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की.

घटना की सूचना मिलते ही चौमू पुलिस ने तुरंत ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया, जिससे इलाके में भीड़भाड़ और हादसे की आशंका कम हो गई. इसी के साथ तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुला लिया गया. घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपनी जान जोखिम में डालकर टैंकर में फंसे ड्राइवर को बचाया. उन्होंने शीशा तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला. पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया.

बता दें कि बीते दिनों जयपुर-अजमेर हाइवे पर यू-टर्न लेते समय कंटेनर ट्रक एक टैंकर से टकरा गया था, जिससे उसका आउटलेट नोजल टूट गया और गैस का गुबार हवा में फैल गया था. इसके बाद कुछ ही मिनटों में गैस में आग लग गई और आग के एक बड़े गोले ने जाम में फंसे 30 से अधिक वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया था. इस दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे. अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई की स्थिति गंभीर है.

Next Story