
x
मृतक के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है।
अलीगढ़: अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर खुदकुशी कर ली। राहगीरों की सूचना पर जीआरपी व थाना गांधी पार्क पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतक कांस्टेबल शिवम राणा बागपत का निवासी था। वह साल 2021 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था। महानगर के छर्रा बसअड्डा पुल के नजदीक गांधीपार्क थाने में तैनात शिवम राणा (26) ने शुक्रवार देर शाम रेलवे ट्रैक पर लेटकर खुरकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
इस घटना पर सीओ आरके. सिसोदिया ने बताया कि आज जानकारी मिली कि थाना गांधी पार्क में नियुक्त पुलिसकर्मी शिवम राणा की सिविल लाइन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटने मौत हो गई। तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोर्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है।
Tagsअलीगढ़कांस्टेबलकांस्टेबल खुदकुशीखुदकुशीरेलवे ट्रैकAligarhconstableconstable suicidesuiciderailway track
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





