भारत
कांस्टेबल ने की पत्नी की हत्या, आपसी विवाद बनी वारदात की 'वजह'
jantaserishta.com
22 Feb 2025 4:48 PM IST

x
दो दिन पहले महाकुंभ स्नान कर के लौटे थे, जानकारी के अनुसार.
पटना: बिहार की राजधानी पटना के पीरबहोर थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में शनिवार को एक कांस्टेबल ने पत्नी की हत्या कर दी। मृतक के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू की।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल धनंजय कुमार पत्नी के साथ पीरबहोर थाना परिसर में बने सरकारी आवास में रहता है। वर्तमान में वह पुलिस लाइन में कार्यरत है। आरोप है कि धनंजय ने पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। हत्या का प्रारंभिक कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है। घटनास्थल पर पहुंची पटना नगर की एएसपी दीक्षा ने बताया कि मृतका के परिजनों ने हत्या की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। परिजनों के बयान के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों को लेकर उन्होंने कहा कि इसका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकेगा। आरोपी फिलहाल फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के बाद कांस्टेबल ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले पति-पत्नी प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर के लौटे थे। इसके पहले उन्होंने अपनी छोटी बच्ची को नानी के घर पहुंचा दिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





