भारत
कांस्टेबल ने शादीशुदा महिला को बनाया हवस का शिकार, होटल ले गया बयान दर्ज करने के बहाने
jantaserishta.com
9 March 2025 5:27 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पूछताछ जारी.
जयपुर: जयपुर के सांगानेर पुलिस स्टेशन में तैनात एक कांस्टेबल को शादीशुदा महिला से दुष्कर्म के आरोप में रविवार को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी कांस्टेबल भगाराम पर महिला का बयान दर्ज करने के बहाने उसे होटल ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है.
पीड़िता के पति ने शनिवार रात को इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी. सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) विनोद शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पति ने एक दिन पहले अपने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उसी मामले में कथित तौर पर बयान लेने के बहाने कांस्टेबल भगाराम ने महिला को घर से कुछ दूरी पर बुलाया.
इसके बाद वह महिला और उसके तीन साल के बच्चे को बाइक पर बैठाकर एक होटल ले गया. होटल स्टाफ से उसने यह कहकर कमरा लिया कि महिला को कपड़े बदलने हैं. वहां, आरोपी कांस्टेबल ने महिला के साथ जबरदस्ती की.
पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद कांस्टेबल ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया, तो वह उसके पति को जेल भिजवा देगा. ACP शर्मा ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. साथ ही, महिला का मेडिकल टेस्ट भी कराया जा रहा है, जिससे दुष्कर्म और गर्भधारण की पुष्टि हो सके. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





