भारत

कॉन्स्टेबल ने ASI को मार डाला, किस बात पर आया इतना गुस्सा?

jantaserishta.com
6 Jun 2024 8:47 AM IST
कॉन्स्टेबल ने ASI को मार डाला, किस बात पर आया इतना गुस्सा?
x
आला अफसर मौके पर पहुंचे और जायजा लिया.
Lohardaga: झारखंड के लोहरदगा (Lohardaga) में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक कॉन्स्टेबल (Constable) ने एएसआई को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही आला अफसर मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना झारखंड के लोहरदगा जिले की है. यहां बुधवार रात एक पुलिस अधिकारी की उसके सहकर्मी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. इसी को लेकर कॉन्स्टेबल ने एएसआई को गोली मार दी.
अफसरों ने बताया कि झारखंड पुलिस में तैनात कॉन्स्टेबल अनंत सिंह मुंडा और सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) धर्मेंद्र सिंह के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था. यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि रात करीब नौ बजे कॉन्स्टेबल अनंत सिंह ने इंसास राइफल (INSAS rifle) निकाली और एएसआई धर्मेंद्र को गोली मार दी.
गोली लगने से धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमान ने कहा कि घटना का ब्योरा जुटाया जा रहा है. मृतक एएसआई और आरोपी कॉन्स्टेबल दो अन्य व्यक्तियों के साथ किराए के मकान में साथ रहते थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story