भारत
कॉन्स्टेबल को शराब तस्कर ने कार से कुचला, मौत से हड़कंप
jantaserishta.com
29 Sept 2024 8:48 AM IST

x
फरार हो गया है.
नई दिल्ली: दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को शराब सप्लाई करने वाले सप्लायर ने कार से कुचल दिया है. इस घटना में कॉन्स्टेबल की मौत हो गई है. मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई जो नांगलोई थाने में तैनात था.
सिपाही संदीप को जानकारी मिली थी कि शराब सप्लायर की कार आ रही है, तभी उसकी कार को रुकने का इशारा किया. सप्लायर ने रूकने की बजाय कांस्टेबल को टक्कर मार दी और कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है, लेकिन कार से शराब बरामद नहीं हुई है. वहीं कार चालक फरार हो गया है. वारदात रात करीब 3 बजे की है. मौके पर पुलिस के सीनियर अधिकारी पहुंचे हुए हैं और घटना की जांच में जुटे हुए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





