भारत

कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या, तनाव में होने की बात सामने आई

jantaserishta.com
14 March 2024 12:00 PM IST
कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या, तनाव में होने की बात सामने आई
x

कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या, तनाव में होने की बात सामने आई

मचा हड़कंप.
दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक विवेक शर्मा ने गुरुवार की सुबह सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इंदरगढ़ थाने में कांस्टेबल विवेक शर्मा सुबह की ड्यूटी पर थे। उन्होंने कुछ देर बाद ही सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे वो खून से लथपथ हो गए।
उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि विवेक शर्मा मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले थे और वह पत्नी तथा दो बच्चों के साथ इंदरगढ़ में ही रहते थे। उनका पिछले साल ही यहां ट्रांसफर हुआ था। आखिर विवेक ने आत्महत्या क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है, मगर परिवार से जुड़े लोगों ने तनाव में होने की बात कही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story