भारत

हिट एंड रन का शिकार हुआ कांस्टेबल

jantaserishta.com
8 July 2024 12:38 PM IST
हिट एंड रन का शिकार हुआ कांस्टेबल
x
हिट एंड रन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं.
पुणे: महाराष्ट्र में हिट एंड रन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला पुणे से सामने आया है. पुणे पुलिस बल के एक कांस्टेबल की आधी रात को हिट एंड रन मामले में मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है. यह दुर्घटना ओल्ड पुणे-मुंबई राजमार्ग पर हैरिस ब्रिज के नीचे रात 2 बजे हुई.
खड़की पुलिस स्टेशन में बीट मार्शल के रूप में कार्यरत दो पुलिस कांस्टेबल रात की गश्त के लिए अपने दोपहिया वाहन पर सवार थे, तभी उन्हें तेज रफ्तार फोर व्हीलर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. इस दौरान कांस्टेबल समाधान कोली की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.
खबर के मुताबिक, रात में बीट मार्शल गश्त पर थे. इसी दौरान पीछे से एक चार पहिया वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी. इसमें पुलिसकर्मी समाधान कोली की मौत हो गई. पुलिस कांस्टेबल शिंदे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर कार की तलाश शुरू कर दी है.
आपको बता दें कि कुछ दिन पुणे में एक नाबालिग ने अपनी पोर्श कार से बाइक सवार लड़के और लड़की को टक्कर मार दी थी, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी. लड़का और लड़की पुणे की एक आईटी कंपनी में जॉब करते थे. गत 29 जून की सुबह अंधेरी ईस्ट फ्लाईओवर पर भी एक दुर्घटना हुई थी.
बीएमएस सेकेंड ईयर में पढ़ने वाले विवेक यादव और अमन यादव अंधेरी स्थित फ्लाईओवर से गुजर रहे थे, इस दौरान गुंडवली मेट्रो स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों छात्रों को टक्कर मार दी थी. टक्कर लगने से विवेक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई और अमन गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी पिकअप ड्राइवर को परेल से गिरफ्तार कर लिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story