
x
दुर्घटना
Bhubaneswar भुवनेश्वर। भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में बालीअंटा पुलिस थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सड़क दुर्घटना और एक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद भीड़ ने एक पुलिस कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कटक जिले के अदाशपुर क्षेत्र के निवासी 32 वर्षीय सौम्य रंजन स्वैन के रूप में हुई है। स्वैन ओडिशा पुलिस की सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) शाखा में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे।
मृतक के परिवार के सदस्यों के अनुसार, सौम्य को पहले निलंबित कर दिया गया था, लेकिन हाल ही में पुलिस ने उन्हें बहाल कर दिया था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, स्वैन अपने मित्र ओम प्रकाश राउत के साथ भुवनेश्वर की ओर आ रहा थे, तभी उनकी मुलाकात स्कूटर पर सवार दो लड़कियों से हुई। वाहन को ओवरटेक करते समय, स्वैन की मोटरसाइकिल लड़कियों के स्कूटर से टकरा गई, जिसके बाद बालीअंटा पुलिस थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर में एक पुल के पास दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। इसी बीच, पास के ही एक गांव की रहने वाली लड़कियों की मदद के लिए गांववाले मौके पर पहुंचे।
बाद में उन्होंने स्वैन और उसके मित्र के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उन पर बेरहमी से हमला किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को बचाकर कैपिटल अस्पताल ले गई, जहां स्वैन को मृत घोषित कर दिया गया। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीना ने कहा कि इस मामले में तीन पक्ष शामिल हैं। पहला, दो लड़कियां स्कूटर पर यात्रा कर रही थीं। दूसरा, दो युवकों ने पहले उन्हें देखा और बाद में उन्हें ओवरटेक करते हुए यू-टर्न लेकर स्कूटर को टक्कर मार दी। तीसरा पक्ष स्थानीय ग्रामीणों का है जो लड़कियों को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे और उन्होंने एक युवक पर हमला किया, जिसकी बाद में मौत हो गई।
उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने मृतक के दोस्त ओम प्रकाश पात्रा से पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। डीसीपी मीना ने आगे बताया कि इस मामले में शामिल लड़कियों में से एक ने स्वैन के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लड़की का बयान भी दर्ज कर लिया है। पुलिस के पास मौजूद वीडियो के आधार पर लिंचिंग में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। डीसीपी ने कहा कि युवक की लिंचिंग में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
TagsBhubaneswar NewsOdisha PoliceConstable LynchingBalianta Police StationSoumya Ranjan SwainMob AttackAttempt to Rape CaseOdisha Crime NewsBhubaneswar CrimeDCP Jagmohan Meenaभुवनेश्वर न्यूज़ओडिशा पुलिसकांस्टेबल लिंचिंगबलियंटा पुलिस स्टेशनसौम्या रंजन स्वैनमॉब अटैकरेप की कोशिश का केसओडिशा क्राइम न्यूज़भुवनेश्वर क्राइमDCP जगमोहन मीणा
Next Story





