भारत

10 लाख रुपये की रिश्वत लेते कांस्टेबल गिरफ्तार...केस से कारोबारी का नाम हटाने के नाम पर मांगी थी रकम

Admin2
28 Oct 2020 11:19 AM IST
10 लाख रुपये की रिश्वत लेते कांस्टेबल गिरफ्तार...केस से कारोबारी का नाम हटाने के नाम पर मांगी थी रकम
x

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने NDPS एक्ट के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है. श्रीगंगानगर के जवाहर नगर पुलिस थाने में तैनात पुलिस कांस्टेबल नरेश चंद्र मीणा को जयपुर के एक होटल में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया.

रिश्वत की रकम एनडीपीएस एक्ट के एक मुकदमे में कानपुर के एक दवा कारोबारी को आरोपी नहीं बनाने के बदले में मांगी गई थी. यह कार्रवाई एसीबी जोधपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह चौधरी और इंस्पेक्टर मनीष वैष्णव की अगुवाई में टीम ने की.

एसीबी के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि मंगलवार सुबह जयपुर में टोंक रोड पर स्थित होटल रेडिसन ब्लू में रिश्वत लेते कांस्टेबल नरेश चंद मीणा को गिरफ्तार किया गया. यूपी में कानपुर के रहने वाले व्यापारी हरदीप सिंह ने 26 अक्टूबर को एसीबी जोधपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी.



Next Story