भारत

माहौल बिगाड़ने की साजिश: शिव मंदिर में तोड़ी गई मूर्तियां, FIR दर्ज

jantaserishta.com
22 July 2021 5:36 PM IST
माहौल बिगाड़ने की साजिश: शिव मंदिर में तोड़ी गई मूर्तियां, FIR दर्ज
x
पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही कानून की गिरफ्त में होंगे.

गाजियाबाद में कुछ असामाजिक तत्वों ने एक मंदिर में मूर्तियों को खंडित कर माहौल खराब करने की कोशिश की. लेकिन मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और अब आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही कानून की गिरफ्त में होंगे.

मामला थाना इंदिरापुरम इलाके का है. जहां कनावनी स्थित एक शिव मंदिर में लगी दो मूर्तियों को खंडित कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया. हालांकि यह पूरा मामला बुधवार की सुबह पुजारी के संज्ञान में आया. इसके बाद इलाके के लोगों को जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोग मंदिर पर पहुंच गए.
लोगों का कहना है कि इस तरह का कृत्य कर कुछ असामाजिक तत्वों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है. ऐसे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. मामले की शिकायत लेकर स्थानीय लोग और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता इंदिरापुरम थाने पहुंचे. जहां पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम मामला दर्ज कर लिया. अब आरोपियों की तलाश की जा रही है.
पुजारी ने बताया कि वह शिव मंदिर में पिछले काफी समय से पूजा अर्चना करते हैं. मंगलवार की देर रात वह नोएडा में अपने घर चले गए थे. जब बुधवार की सुबह वह मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मूतियों को खंडित पाया. तब वे स्थानीय लोगों के साथ थाने गए और शिकायत दर्ज कराई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story