भारत को दहलाने की साजिश! भारी मात्रा में आरडीएक्स किया गया बरामद, अलर्ट पर एजेंसियां

DEMO PIC
अमृतसर. पंजाब में फिर एक बार आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है. राज्य के अमृतसर में 4-5 किलो आरडीएक्स मिला है. खबर है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक की बरामदगी धनोए कलां में हुई है. फिलहाल, स्पेशल टास्क फोर्स ने इलाके की तलाशी शुरू कर दी है. बीते साल दिसंबर में राज्य के ही गुरदासपुर में भी RDX बरामद किया गया था. वहीं, दिसंबर में ही लुधियाना स्थित कोर्ट कॉम्प्लैक्स में विस्फोट की घटना हुई थी. पंजाब में अगले महीने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





