भारत

मशहूर कॉमेडियन को मारने की साजिश का खुलासा, हुई थी रेकी, दो शूटर गिरफ्तार

jantaserishta.com
16 Oct 2025 10:52 AM IST
मशहूर कॉमेडियन को मारने की साजिश का खुलासा, हुई थी रेकी, दो शूटर गिरफ्तार
x
बड़ा खुलासा.
मुंबई: मशहूर कॉमेडियन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुनव्वर फारुकी को जान से मारने की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के दो शूटरों, राहुल रामफल और साहिल रमेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने सितंबर 2025 में मुंबई के डोंगरी और बांद्रा इलाकों में मुनव्वर के घरों की रेकी की थी। इसके बाद बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान उन पर हमला करने की योजना बनाई गई, जो आखिरी समय में विफल हो गई।
दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ साझा की है। पुलिस के अनुसार, शूटरों ने 10 से 15 सितंबर के बीच मुनव्वर के डोंगरी स्थित पुराने घर की रेकी की, जहां वह कभी-कभी आते थे। इस दौरान उन्हें मुनव्वर के बांद्रा वाले नए घर की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने वहां भी रेकी की। हालांकि, मुंबई में हमले के लिए उपयुक्त मौका न मिलने और असहजता के कारण शूटरों ने योजना को अंजाम नहीं दिया।
मुंबई क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के इनपुट्स के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। शूटरों ने अपने आका रोहित गोदारा को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसने बेंगलुरु में हमले की साजिश रची। शूटरों को पता था कि मुनव्वर बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। 15 से 20 सितंबर के बीच उन्होंने कार्यक्रम स्थल और मुनव्वर की गाड़ी की रेकी की। लेकिन, ऐन वक्त पर मुनव्वर की गाड़ी बदलने और शूटरों के बीच तालमेल की कमी के कारण हमला नाकाम रहा।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल शूटरों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है। यह घटना मुनव्वर की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाती है। पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ इस साजिश के पीछे के मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story