भारत

सास को मारने की साजिश नाकाम, ग्रामीणों ने बचाया

jantaserishta.com
23 May 2022 12:12 PM IST
सास को मारने की साजिश नाकाम, ग्रामीणों ने बचाया
x

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया में एक बहू ने अपनी सास को मारने की साजिश रची थी. उसने अपने भाई और बहनोई के जरिए सास को किडनैप कर लिया. ग्रामीणों ने बुजुर्ग महिला को बंधा देखकर दोनों को रोक लिया और चंगुल से मुक्त कराया. इसके साथ बुजुर्ग मां थाने पहुंची, लेकिन ट्विस्ट उस वक्त हुआ जब सास ने अपनी बहू पर केस दर्ज करने से मना कर दिया.

पूरा मामला फफूंद थाना क्षेत्र के देवरपुर का है, जहां एक बुजुर्ग महिला को दो बाइक सवार हाथ-पैर बांध कर ले जा रहे थे. तभी ग्रामीणों ने बाइक सवारों को रोका और महिला के हाथ-पैर बंधे देखकर उसे मुक्त कराया. उसके मुंह से कपड़ा निकाला तो महिला रोने लगी. इस पूरी घटना की जानकारी तत्काल फफूंद पुलिस को दी गई.
पुलिस से महिला ने बताया कि उसका नाम सिया देवी है. उसका बहू से झगड़ा हो गया था. तभी बहू में अपने भाई सुखवीर और बहनोई दलेल को बुलाकर सास का हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस कर नहर में फेंकने का प्लान बनाया. बहू के भाई और बहनोई महिला का हाथ-पैर बांधकर ले जा रहे थे, लेकिन ग्रामीणों की नजर पड़ गई.
घटना सुनाने-सुनाते 65 वर्षीय सिया देवी फफक पड़ीं. इस दौरान महिला थाने की एसएचओ ललिता कुमार ने सिया देवी को खाना खिलाया और फिर महिला के घर के साथ ही मंगलपुर थाने की पुलिस को सूचना दी. महिला का बेटा राकेश और मंगलपुर पुलिस फफूंद पहुंच गई और एफआईआर दर्ज करने की तैयारी शुरू हो गई.
हालांकि, सिया देवी ने अपनी बहू को माफ कर दिया और कोई कार्यवाही करने से मना करने लगी. फिलहाल पुलिस ने अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया है, लेकिन पूरी घटना और बहू पर नजर बनाए हुए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story