भारत
बैंक का लोन चुकाने के लिए दोस्त की किडनैपिंग की रची साजिश, सभी आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
18 March 2023 5:27 PM GMT

x
बड़ी खबर
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के डॉक्टर एसपी सिंह के इकलौते बेटे को किडनैप कराने वाला और कोई नही उसका दोस्त सह किराएदार था। उसने अपना बैंक लोन चुकता करने के चक्कर में विवेक की किडनैप करने की साजिश रची। इसको लेकर उसे भोजपुर के एक अपराधी सत्यम से संपर्क साधा। फिर, किडनैपिंग की योजना बनाई। इसके बाद शादी तय होने की खुशी में पार्टी का आयोजन किया गया था। जहा विवेक के पहुंचने से पहले ही उसे रास्ते से उठा लिया गया। शनिवार शाम मामले में एसएसपी राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया की भोजपुर के शातिर अमृत सत्यम, राधेश्याम कुमार, चंदन कुमार और अरवल निवासी आदित्य कुमार उर्फ रवि को गिरफ्तार किया गया है।
रवि डॉक्टर के मकान में किराए पर रहता था। इससे पहले वह भोजपुर में भी था। वहा उससे सत्यम से संपर्क हुआ। वहा से वह डॉक्टर के मकान में किराए पर रहने लगा। इसी बीच उसने एक बैंक से डेढ़ लाख रुपए लोन लिए थे। उसी का रुपए चुकाने को लेकर उसने विवेक की किडनैपिंग की साजिश रची। उसे अपनी शादी की बात तय होने की बोलकर पार्टी में बुलाया। जहा रास्ते में पहले से अपराधी उसका इंतजार कर रहे थे। उसके आते ही उसे जबरन स्कॉर्पियो में बैठाया गया।फिर, इंजेक्शन देकर बेहोश किया गया। मुजफ्फरपुर से लेकर उसे भोजपुर के एक सुनसान इलाके में रखा गया। इसी बीच जांच में पुलिस को रवि पर शक हुआ तो उसे पकड़ा गया। उससे पूछताछ की गई तो मामला खुलता गया। उसने स्वीकार किया की उसने ही साजिश रची थी। लाइनर का काम किया। ताकि, किसी को शक नही हो। सत्यम इससे पहले रेकी के लिए पहुंचा था। जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया है।
Tagsबिहार न्यूज हिंदीबिहार न्यूजबिहार की खबरबिहार लेटेस्ट न्यूजबिहार क्राइमबिहार न्यूज अपडेटबिहार हिंदी न्यूज टुडेबिहार हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज बिहारबिहार हिंदी खबरबिहार समाचार लाइवBihar News HindiBihar NewsBihar Ki KhabarBihar Latest NewsBihar CrimeBihar News UpdateBihar Hindi News TodayBihar HindiNews Hindi News BiharBihar Hindi KhabarBihar News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS

Shantanu Roy
Next Story