भारत
BIG BREAKING: दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश, आम आदमी पार्टी ने कर दिया बड़ा दावा
jantaserishta.com
12 April 2024 10:33 AM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के कथित शराब घोटाले में जेल जाने के बाद सबसे बड़ी मुश्किलों से घिरी आम आदमी पार्टी ने बड़ा दावा किया है। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगने जा रहा है। केजरीवाल सरकार की मंत्री और पार्टी की बड़ी नेता आतिशी ने कहा है कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी मिली है। आतिशी ने 5 ऐसे संकेत भी गिनाए जिन्हें वह राष्ट्रपति शासन के लक्षण के रूप में देख रही हैं। उन्होंने कहा है कि दिल्ली की सरकार को गिराने के लिए यह दिखाने का प्रयास किया जा रहा है कि संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया है।
आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा- हमें पता चला है कि आने वाले कुछ दिनों में केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है। इसके कई संकेत पिछले कुछ दिनों से दिख रहे हैं। हम कई दिनों से देख रहे हैं कि दिल्ली में किसी भी अफसर की पोस्टिंग नहीं हो रही है। आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग गृहमंत्रालय की ओर से की जाती है। दिल्ली में कई विभाग खाली हैं वहां अफसर तैनात नहीं है, लेकिन वहां तैनाती नहीं की जा रही है। एलजी साहब एक सप्ताह से गृहमंत्रालय को बार-बार दिल्ली सरकार को लेकर चिट्ठियां लिख रहे हैं। चौथा दिल्ली सरकार के अफसरों ने मॉडल कोड ऑफ कनडक्ट का बहाना बनाकर बैठकों में आना बंद कर दिया है। 20 साल पुराने केस का बहाना बनाकर मुख्यमंत्री के निजी सचिव को बर्खास्त कर दिया गया है। केजरीवाल की सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रची जा रही है।
Senior AAP Leader and Minister @AtishiAAP Addressing an Important Press Conference l LIVE https://t.co/UsTcWf1FXG
— AAP (@AamAadmiParty) April 12, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





