भारत

निशाने पर है Indian Railways! ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश, एक और VIDEO सामने आया

jantaserishta.com
21 Sept 2024 9:26 AM IST
निशाने पर है Indian Railways! ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश, एक और VIDEO सामने आया
x
देखें वीडियो.
वडोदरा: उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों की तरह अब गुजरात में भी ट्रेन को पटरी उतारने की साजिश का मामला सामने आया है। हालांकि, गनीमत रही कि रेलवे स्टाफ की सतर्कता के चलते कोई भी बड़ा हादसा होने से टल गया।
पश्चिमी रेलवे, वडोदरा डिवीजन ने शनिवार को इसका एक वीडियो जारी कर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने किम रेलवे स्टेशन के पास यूपी लाइन ट्रैक से फिश प्लेट और कुछ चाबियां खोलकर उसी ट्रैक पर रख दीं, जिसके बाद ट्रेन की आवाजाही रोक दी गई। हालांकि, जल्द ही लाइन पर ट्रेन सेवा शुरू हो गई।
भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, अभी दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के रामपुर में अराजक तत्वों ने रेल की पटरी पर टेलीफोन तार लगाने में इस्तेमाल होने वाला एक पुराना छह मीटर लंबा लोहे का खंभा रख दिया था। हालांकि देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन के चालक द्वारा आपातकालीन ब्रेक लगाने से हादसा टल गया था। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना रामपुर से लगभग 43 किलोमीटर दूर रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन के पास हुई थी। रुद्रपुर सिटी सेक्शन के रेलवे इंजीनियर राजेंद्र कुमार की शिकायत पर रामपुर के राजकीय रेलवे पुलिस थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
फर्रुखाबाद में भी 24 अगस्त को इसी तरह की एक घटना में कासगंज-फर्रुखाबाद रेलवे ट्रैक पर भटासा रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी पर मोटी लकड़ी रख दी थी, जिससे टकराने की वजह से एक पैसेंजर ट्रेन को रोका गया था।
आए दिन सामने आ रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए रेलवे स्टाफ के साथ ही, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस भी काफी सतर्कता बरत रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story