भारत

दिल्ली में मंदिर तोड़ने की साजिश...संजय सिंह का बड़ा दावा

jantaserishta.com
22 Jun 2022 3:37 PM IST
दिल्ली में मंदिर तोड़ने की साजिश...संजय सिंह का बड़ा दावा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आप नेता संजय सिंह ने दावा किया है कि बीजेपी सरकार दिल्ली में मंदिर तोड़ने की साजिश रच रही है. उन्होंने कहा, बीजेपी देशभर में धर्म के नाम पर ड्रामा करती है, नफरत फैलाती है, लेकिन दिल्ली में मंदिर तोड़ने जा रही है.

संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, BJP कैसे दिल्ली में मंदिर तोड़ने की योजना बना रही है, इसका खुलासा आज मैं कर रहा हूं. BJP की सरकार दिल्ली में 53 मंदिरों को तोड़ने जा रही है. केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार के धार्मिक कमिटी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि हमें 53 मंदिरों को तोड़ने की अनुमति चाहिए.
संजय सिंह ने कहा, सरकार ने जिन मंदिरों को तोड़ने की अनुमति मांगी है, उनमें श्री राम का प्राचीन मंदिर भी है, कृष्ण मंदिर भी, दुर्गा मंदिर भी, महादेव मंदिर भी, साईं बाबा का मंदिर भी और गुरुद्वारा भी. बीजेपी कुल 53 मंदिरों को तोड़ने जा रही है.
संजय सिंह ने कहा, BJP वालों को कालिख लगाकर घूमना चाहिए, वे देशभर में ड्रामा करते हैं और दिल्ली, जहां AAP की सरकार है वहां 53 मंदिरें तोड़ने जा रहे हैं. आज नरेंद्र मोदी, आदेश गुप्ता और पूरी BJP को आज मैं देश के सामने बेनकाब कर रहा हूं. कागजात इस बात का सबूत है कि ये कितने बड़े हिन्दू विरोधी है. हमारी सरकार के पास अभी चिट्ठी आई है, इसपर सरकार फैसला लेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story