भारत

दिल्ली में धमाका करने की साजिश, जैश-ए- मोहम्मद के दो आतंकवादी गिरफ्तार

jantaserishta.com
17 Nov 2020 8:37 AM IST
दिल्ली में धमाका करने की साजिश, जैश-ए- मोहम्मद के दो आतंकवादी गिरफ्तार
x

दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम हुई है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों आतंकी, जैश-ए- मोहम्मद से संबंध रखते हैं. बताया जा रहा है कि दोनों दिल्ली में बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में धमाका करने की साजिश थी.

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को इन दोनों आतंकियों के बारे में इनपुट था. इसके बाद दोनों आतंकियों को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया गया. सोमवार रात 10.15 बजे जैश-ए-मोहम्मद के दोनों आतंकियों को सरायकाले खां के मिलिनियम पार्क के पास से धर दबोचा गया. इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के रहने वाले अब्दुल लतीफ और कुपवाड़ा जिले के हट मुल्ला गांव के रहने वाले अशरफ खाताना के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story