भारत

राहुल गांधी के खिलाफ रची जा रही साजिश, सांसद का बड़ा दावा, मचा बवाल

jantaserishta.com
2 Aug 2024 8:07 AM GMT
राहुल गांधी के खिलाफ रची जा रही साजिश, सांसद का बड़ा दावा, मचा बवाल
x

फाइल फोटो

राहुल गांधी ने कहा था 'बहुत लोगों को चक्रव्यूह के संदर्भ में मेरा भाषण पसंद नहीं आया।
मुंबई: राहुल गांधी ने संसद में 29 जुलाई को महाभारत में चक्रव्यूह का जिक्र करते हुए भाषण दिया था। इसके बाद आज राहुल गांधी ने एक पोस्ट किया है जो खूब चर्चा में है। उन्होंने दावा किया कि ईडी के एक अंदरूनी सूत्र ने उन्हें बताया कि उन पर छापा मारा जा सकता है। राहुल गांधी ने दावा किया कि दोनों में से एक मेरे चक्रव्यूह भाषण से सहमत नहीं था। इसके बाद संजय राउत ने इसे लेकर बड़ा आरोप लगाया है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि कुछ भी हो सकता है, राहुल गांधी पर हमला भी हो सकता है। उनके खिलाफ विदेशी धरती पर भी साजिश हो रही है।
राहुल गांधी ने कहा था 'बहुत लोगों को चक्रव्यूह के संदर्भ में मेरा भाषण पसंद नहीं आया। ईडी के एक सूत्र ने मुझे बताया कि अब आप पर छापा पड़ने वाला है। इस संबंध में योजना तैयार की जा रही है। मैं तैयार हूं, ईडी का इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्किट मेरी तरफ से।' ऐसा ही एक सांकेतिक पोस्ट राहुल गांधी ने किया है. इसके बाद संजय राउत केंद्री सरकार पर हमला किया है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मशाल के निशान ने महाराष्ट्र में बीजेपी की सीट में आग लगा दी है।
उन्होंने कहा, 'बालासाहेब ठाकरे की शिव सेना उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हम मशाल चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव लड़ने जा रहे हैं। यह मशाल का निशान ही था जिसने भाजपा की महाराष्ट्र सीट में आग लगा दी। हमारा प्रतीक मशाल, बिगुल और कांग्रेस का हाथ है। हम साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि धनुष और तीर अब चोरों के पास है। लोकसभा में धनुष और बाण के दम पर उन्होंने कुछ चोरियां कर लीं लेकिन अब विधानसभा में नहीं सफल हो पाएंगे।
संजय राउत ने कहा, 'राहुल गांधी लोकसभा में लोकतंत्र की आवाज उठा रहे हैं। राहुल गांधी ने सरकार को आईना दिखाने का काम किया है। राहुल गांधी को फिर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा, हम तैयार हैं। भले ही बीजेपी ने अपना बहुमत खो दिया हो, लेकिन लगता है कि असंवैधानिक काम करने की लत उनसे छूट नहीं रही है। राहुल गांधी और हम सभी के खिलाफ साजिश रची जा रही है। ये साजिश यहां नहीं बल्कि विदेश हो रही है। तो कुछ भी हो सकता है। कल राहुल गांधी पर हमला हो सकता है, हम पर हमला हो सकता है। मोदी और अमित शाह को राहुल गांधी और महाविकास अघाड़ी ने पीछे छोड़ दिया है। राहुल गांधी ने इस सरकार की नींद उड़ा दी है। लेकिन हम पर अभी भी गैंगस्टरों की मदद से हमला किया जा सकता है।
Next Story