भारत

सोनाली फोगाट की मौत के पीछे साजिश? बहन ने कही यह बात

jantaserishta.com
24 Aug 2022 8:37 AM IST
सोनाली फोगाट की मौत के पीछे साजिश? बहन ने कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत पर उनके परिजनों ने एक बार फिर सवाल उठाए हैं. इतना ही नहीं परिजनों ने सोनाली फोगाट की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. उनकी बहन रमन ने कहा कि सोनाली को हार्ट अटैक नहीं आ सकता, वे काफी फिट थीं.

रमन ने कहा, सोनाली काफी फिट थीं. उन्हें हार्ट अटैक नहीं आ सकता है. हम इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हैं. हमारा परिवार ये मान ही नहीं सकता कि सोनाली की मौत हार्ट अटैक से हुई. उन्हें कोई मेडिकल प्रोब्लम नहीं थी.
सोनाली फोगाट की एक और बहन रूपेश ने कहा, सोनाली ने मौत से पहले शाम को कॉल की थी. उन्होंने बताया कि सोनाली व्हाट्सएप पर बात करना चाहती थी और कहा था कि कुछ गड़बड़ हो रहा है. बाद में उन्होंने फोन कट कर दिया और बाद में फिर फोन नहीं उठाया.
इससे पहले सोनाली की बहन ने दावा किया था कि उनकी एक दिन पहले भी सोनाली से फोन पर बात हुई थी. इस दौरान सोनाली फोगाट ने कहा था कि वे ठीक हैं. शूटिंग के लिए जा रही हैं. उन्होंने बताया था कि वे 27 तारीख को लौट कर आ जाएंगी. उन्होंने कहा, फिर सोमवार सुबह बात हुई तो उन्होंने मां से बात की. इस दौरान सोनाली ने अपनी मां को बताया कि खाना खाने के बाद उनके शरीर में कुछ हरकत सी हो रही है और ऐसा लग रहा है कि खाने में कुछ गड़बड़ की गई है, शायद कोई साजिश रच रहा है.
सोनाली फोगाट का गोवा में निधन हो गया. पुलिस के मुताबिक, सोनाली फोगाट सोमवार रात अंजुना में 'Curlies' रेस्टोरेंट में थीं, इसी दौरान उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई. इसके बाद उन्हें गोवा जिले के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में लाया गया था. यहां उनका निधन हो गया. हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई भी गड़बड़ी नजर नहीं आ रही है.
सोनाली फोगाट 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में आदमपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन हार गई थीं. उन्हें कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई ने हराया था. अब कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस से बीजेपी में आ गए हैं और इस सीट से अपने बेटे को चुनाव लड़ाना चाहते हैं. वहीं इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में सोनाली फोगाट ने भी अपनी दावेदारी की थी. कुलदीप बिश्नोई ने कुछ दिन पहले ही सोनाली फोगाट से मुलाकात की थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story