राजधानी एक्सप्रेस के खिलाफ साजिश, रेलवे ट्रैक पर सीमेंट का पिलर रखा गया

वलसाड. गुजरात के वलसाड जिले के अतुल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर सीमेंट का खंभा मिलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आशंका है कि खंभे को जानबूझकर ट्रैक पर रखा गया था, ताकि कोई हादसा हो सके। गनीमत रही कि इसकी खबर पहले पता चल गई और कोई ट्रेन हादसा होने से बच गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वलसाड के SP मनोज सिंह चावड़ा ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ये खंबा वहां रखा था, जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले की प्रारंभिक जांच की जा रही है।
बाल-बाल टली बड़ी ट्रेन दुर्घटना..वलसाड में राजधानी एक्सप्रेस को पटरियों से डिरेल का प्रयास..ट्रेन के गुजरने से पहले पटरियों पर रख दिए गए थे सीमेंट के पिलर..सुनिए रेंज आईजी राजकुमार पांडियन को - @News18India @RailMinIndia @WesternRly @RPF_INDIA pic.twitter.com/9s84vguPaO
— Diwakar Singh (@Diwakar_singh31) January 15, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





