भारत

चकबंदी विवाद: पुलिस की टीम पर हमला, वजह जानकर दंग रह जाएंगे

jantaserishta.com
20 Jun 2021 9:17 AM IST
चकबंदी विवाद: पुलिस की टीम पर हमला, वजह जानकर दंग रह जाएंगे
x

फाइल फोटो 

आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक गांव में पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गुनावर कमंगरपुर गांव का है. इस गांव में चकबंदी विभाग द्वारा चकबंदी का काम किया जा रहा है. ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है, जब इस गांव में पुलिस पहुंची तो लोगों ने पुलिस की टीम पर भी हमला कर दिया, जिसमें इंस्पेक्टर हरचंदपुर और अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

वहीं ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए अन्य थानों की फोर्स, एसडीएम सदर और सीओ महराजगंज मौके पर पहुंचे. जिसके बाद काफी देर में जाकर मामला शांत हुआ.
मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा का पूरा मामला चकबंदी विभाग का है. जहां चकबंदी विभाग गांव में चकबंदी करवाने के लिए पहुंचा था. गांव में पानी भरा हुआ था लेकिन उसके बाद भी विभाग जबरन चकबंदी कर रहा था, ग्रामीणों ने इसका विरोध किया लेकिन उसके बाद भी विभाग ने अपनी मनमानी की. इसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा. पुलिस के आने के बाद भी विभाग द्वारा जबरन चकबंदी की नाप की जा रही थी, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया.
अचानक हुए हमले में हरचंदपुर थाने के इंस्पेक्टर राकेश सिंह व अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हरचंदपुर सीएससी लाया गया. हरचंदपुर सीएससी के डॉक्टर रज्जन ने बताया ''अभी तक एसएचओ घायल आए हैं. उनका इलाज हो गया है, मामले के बारे में हमें कुछ ज्यादा नहीं पता है. पर वह लोग बात कर रहे थे कि कोई चकबंदी का काम था. उसी में गांव वालों के साथ कुछ झगड़ा हो गया है. ज्यादा चोट तो नहीं आई लेकिन बहुत जगहों पर चोटें आई हैं, मुझे लगता है ये चोट लाठी-डंडों से या ईंट-पत्थर से ही लगी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story