भारत
14 साल पुराने मामले में फैसला, हाईकोर्ट ने कहा- शादी के वादे पर सहमति से शारीरिक संबंध बनाना बलात्कार नहीं
jantaserishta.com
28 April 2023 10:00 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
कोलकाता (आईएएनएस)| कलकत्ता हाईकोर्ट ने 14 साल पुराने एक मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि शादी के सच्चे वादे के साथ, भले ही बाद में वह वादा पूरा न हो सका हो, दो बालिगों के बीच आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बनाने को बलात्कार नहीं कह सकते। न्यायमूर्ति शंपा दत्ता (पॉल) ने कहा कि बहुत से मामलों में रिश्तों की जटिलताओं के कारण बलात्कार के आरोप लगाए जाते हैं।
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की दानकुनी ने 2009 में केस दर्ज कराया था। परिवार वालों ने लड़के और लड़की का विवाह तय किया था। इसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे। इस दौरान उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने।
इसी बीच, पेशेवर कारणों से लड़का गोवा शिफ्ट हो गया जहां उसने एक दूसरी लड़की से शादी कर ली। इसके बाद जिसके साथ उसका रिश्ता परिवार वालों ने तय किया था उस लड़की और उसके परिवार वालों ने लड़के के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार का मामला दर्ज कराया था।
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत लड़के के पूरे परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। लड़के के पिता को गिरफ्तार भी कर लिया गया। लड़के ने एफआईआर को चुनौती देते हुए 2009 में कोलकाता हाईकोर्ट में अपील की।
लड़के के वकील ने अदालत में दलील दी कि चूंकि लड़का-लड़की दोनों बालिग थे और उनकी सहमति थी, इसलिए इसे बलात्कार नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध के लिए परिवार को आईपीसी की धारा 376 के तहत आरोपी नहीं बनाया जा सकता।
दूसरे पक्ष के वकील ने कहा कि पूरा परिवार इस साजिश में शामिल था और उन्होंने मिलकर लड़की के साथ धोखा किया।
दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायमूर्ति दत्ता (पॉल) ने कहा कि बलात्कार की शिकायत निराधार है। उन्होंने लड़के के परिवार वालों के खिलाफ लगे आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि दो बालिग लोगों के बीच सहमति से बने शारीरिक संबंध को बलात्कार नहीं कहा जा सकता।
Tagsकलकत्ता हाईकोर्टशादी का वादासहमति से शारीरिक संबंधबलात्कारCalcutta High CourtPromise of marriageconsensual sexrape
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





