भारत

लग्जरी कार से करता था रईसी का दिखावा, महिला कांस्टेबलों को फंसाने वाला ठग गिरफ्तार

jantaserishta.com
24 Oct 2026 11:38 AM IST
लग्जरी कार से करता था रईसी का दिखावा, महिला कांस्टेबलों को फंसाने वाला ठग गिरफ्तार
x
एक ही बैच की सभी पीड़ित.
दिल्ली: दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनने वाली महिला कांस्टेबल भी एक शातिर ठग के जाल में फंस गईं. शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबलों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 23 साल के विक्रांत तोमर को बुराड़ी से गिरफ्तार किया है. आरोपी पर करोल बाग थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल से 24 लाख रुपये ठगने का आरोप है.
पुलिस के मुताबिक विक्रांत इंस्टाग्राम पर महंगी कारों और लग्जरी लाइफस्टाइल के वीडियो पोस्ट कर खुद को अमीर कारोबारी बताता था. वह महिला कांस्टेबलों को शादी का भरोसा दिलाता और फिर अलग-अलग बहाने बनाकर उनसे पैसे ऐंठता था. आरोप है कि वह महिला कांस्टेबलों को प्रभावित करने के लिए आठ घंटे के लिए महंगी कार किराये पर लेता था. एक ही कार में अलग-अलग महिलाओं को घुमाकर अपनी अमीरी का दिखावा करता था. कई बार एक महिला कांस्टेबल से दूसरी महिला को घुमाने का खर्च भी बहाने बनाकर वसूलता था.
जांच में सामने आया है कि आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में महिला कांस्टेबल है. आरोप है कि वह अपनी पार्टनर की बैचमेट महिला कांस्टेबलों की जानकारी जुटाकर उन्हें निशाना बनाता था. पुलिस को अब तक करीब 20 महिला कांस्टेबलों के उसके जाल में फंसने की जानकारी मिली है. बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित एक ही बैच की हैं. इनमें से कई महिलाओं ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है.
पुलिस के मुताबिक, ठगी की रकम के लेन-देन में वनएक्स बेटिंग ऐप के अकाउंट का इस्तेमाल किए जाने का भी आरोप है. विक्रांत के खिलाफ दिल्ली में पहले से ठगी के पांच मामले दर्ज हैं. इनमें मायापुरी, हरिनगर, इंद्रपुरी और पूर्वी जिला साइबर पुलिस थाने के मामले शामिल हैं.
आरोपी जून में ही जमानत पर जेल से बाहर आया था. फिलहाल, मध्य जिला साइबर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी का शिकार हुई महिला कांस्टेबलों की कुल संख्या कितनी है और इस नेटवर्क में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story