भारत
Congress के सबसे युवा उम्मीदवार ने केंद्रीय मंत्री को हराया
jantaserishta.com
4 Jun 2024 6:34 PM IST

x
1,28,875 वोटों के भारी अंतर से हराया है।
Lok Sabha Election Results: कर्नाटक में कांग्रेस के सबसे युवा उम्मीदवार सागर खंड्रे ने भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवंत खुबा को बीदर लोकसभा सीट से हरा दिया है। सागर खंड्रे (26) ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री भगवंत खुबा को 1,28,875 वोटों के भारी अंतर से हराया है। खुबा को 5,37,442 वोट मिले, जबकि सागर को 6,66,317 वोट मिले। भाजपा से टिकट के ऐलान से पहले राज्य मंत्री भगवंत खुबा को कड़े आंतरिक विरोध का सामना करना पड़ा था। सागर, वन मंत्री ईश्वर खंड्रे के बेटे हैं।
Tagsकर्नाटककांग्रेसलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव नतीजेKarnatakaCongressLok Sabha ElectionsLok Sabha Election Results
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





