भारत

आज से कांग्रेस का दो दिवसीय अधिवेशन, राहुल गांधी और सोनिया गांधी रवाना हुए

jantaserishta.com
8 April 2025 9:00 AM IST
आज से कांग्रेस का दो दिवसीय अधिवेशन, राहुल गांधी और सोनिया गांधी रवाना हुए
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: कांग्रेस गुजरात में आयोजित होने जा रहे अधिवेशन में संगठन सृजन और जवाबदेही पर जोर देने के साथ ही सामने खड़ी चुनौतियों से निपटने और अपनी चुनावी किस्मत संवारने की रूपरेखा तय करेगी. गुजरात में पार्टी का यह अधिवेशन 64 साल के बाद हो रहा है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस अधिवेशन के जरिए कांग्रेस जिला कांग्रेस कमेटियों (डीसीसी) की शक्तियां बढ़ाने, संगठन सृजन के कार्य को तेज करने, चुनावी तैयारियों और पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने का निर्णय किया जाएगा. पार्टी के शीर्ष नेता, कार्य समिति के सदस्य, वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कमेटी के सदस्य अधिवेशन में शामिल होंगे.

आज से अधिवेशन की शुरुआत
अहमदाबाद में आज से कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत होगी.दो दिनों तक चलेगी बैठक.आज विस्तारित कार्यसमिति की बैठक होगी.जबकि कल राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक होगी.कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन में पेश होने वाले प्रस्तावों पर चर्चा होगी.विस्तारित कार्यसमिति में 169 सदस्य हैं.मल्लिकार्जुन खरगे , सोनिया गांधी , राहुल गांधी , प्रियंका गांधी और अन्य नेता आज की बैठक में शामिल होंगे.
अधिवेशन नौ अप्रैल को होगा और इससे एक दिन पहले आठ अप्रैल को विस्तारित कार्य समिति की बैठक होगी. इस बैठक में अधिवेशन के एजेंडे पर मुहर लगाई जाएगी. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश कहना है कि पार्टी के 140 साल के इतिहास में यह गुजरात में कांग्रेस का छठा अधिवेशन है. उन्होंने बताया, ' गुजरात में कांग्रेस पार्टी की पहली ऐसी बैठक अहमदाबाद में 23-26 दिसंबर 1902 के बीच सुरेंद्र नाथ बनर्जी की अध्यक्षता में हुई थी. कांग्रेस की दूसरी बैठक गुजरात के सूरत में 26-27 दिसंबर 1907 को रास बिहारी घोष की अध्यक्षता में हुई थी.'
उनके अनुसार, गुजरात में पार्टी का तीसरा अधिवेशन 27-28 दिसंबर, 1921 को हकीम अजमल खान की अध्यक्षता में हुआ था. रमेश ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी का तीसरा अधिवेशन गुजरात के हरिपुरा में 19-21 फरवरी 1938 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अध्यक्षता में हुआ था. कांग्रेस की पांचवीं ऐसी बैठक गुजरात के भावनगर में 6-7 जनवरी 1961 को नीलम संजीव रेड्डी की अध्यक्षता में हुई थी.'
उनका कहना है कि गुजरात में अब छठी बार कांग्रेस की ऐसी बैठक 8 और 9 अप्रैल, 2025 को अहमदाबाद में मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हो रही है. रमेश ने कहा, 'विस्तारित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक 8 अप्रैल को सरदार पटेल मेमोरियल में होगी और और अगले दिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक साबरमती आश्रम और कोचरब आश्रम के बीच साबरमती के तट पर होगी.'
कांग्रेस के संगठन ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन की संभावना
नई दिल्ली /रायपुर। कांग्रेस में बड़े परिवर्तन के संकेत राष्ट्रीय अधिवेशन के समाप्त होने के पश्चात पूरे देश में कांग्रेस के संगठन ढांचे में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना ख़ुद राहुल गांधी ने सम्मेलन शुरू होने के पहले वरिष्ठ नेताओं की बैठक मैं अपने विचार प्रकट की है कांग्रेस अध्यक्ष विस्तार से विचार विमर्श के बाद एसीसी के सम्मेलन में अधिकांश प्रस्ताव आमूलचूल परिवर्तन के लिए आने की संभावना है कांग्रेस पार्टी के लिए आगामी सभी चुनाव चैलेंज के साथ लड़ने की संभावना को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के समक्ष बड़ी विपक्षी पार्टी के रूप में भी प्रभाव नहीं होने के कारण कांग्रेस अब गंभीरता से अपने राष्ट्रीय अधिवेशन पर विचार कर सकती है। साथ ही कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में हराने हैं तो हर तरह के हथकंडे अपनाने रो साथ भाजपा से जीत की लड़ाई लड़ने के लिए अपने तेज़ तर्रार कार्यकर्ताओं को फ्रंटलाइन में लाना चाहती है ताकि भाजपा देश के साथ प्रदेस में भाजपा पर चारों तरह से हमला कर भाजपा के वोट बैंक में सेंधमारी करना है। अधिवेशन से दो दिन पहले ही राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया इसी के मद्देनज़र रखते हुए पूरे देश में कांग्रेस पार्टी कम से कम 4 राज्यों के अध्यक्षों को बड़े बदलाव करेगी। छत्तीसगढ़ राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार ये सभी राज्य वर्तमान और भविष्य के लिए कांग्रेस के महत्वपूर्ण राज्य होंगे । बिहार में आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने । राष्ट्रीय स्तर पर पिछड़ने का समाधान अहमदाबाद सम्मेलन में निकाला जाएगा यह तो तय हो गया है। अब भाजपा को चुनाव में चारों खाने चित करने के सभी प्रकार के विकल्प पर विचार करने के लिए अहमदाबाद सम्मेलन देश भर के सभी नेताओं की राय -मशविरा होना है। 2 दिनों तक चलने वाले सम्मेलन कई बड़े फैसले भी लिए जा सकते है जो काफी असरदार होंगे। बैठक के उपरांत कांग्रेस में बड़ा परिवर्तन होने के पीछे पार्टी की चुनाव में लगातार पिछड़ने के कारणों का पता लगाने के साथ आने वाले सभी चुनावों में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन पर ध्यान फोकस होगा। भाजपा की रणनीति का पक्का ठोस हल अहमदाबाद सम्मेलन में निकलना तय माना जा रहा है।
पूरे देश में जनाधार बढ़ाने ताकत झोंकेगी
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष की भी बदलने का फैसला संभवतः सम्मेलन के उपरांत ले सकती है । छत्तीसगढ़ में लगातार कांग्रेस पार्टी का चुनाव में हार के कारण बड़े नेताओं की आपसी टकराहट कार्यकर्ताओं के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण सच्चे और असली कांग्रेसी घर बैठ जाने के कारण छत्तीसगढ़ कांग्रेस दिन प्रतिदिन जनाधार के लिए संघर्ष करती नज़र आ रही है । प्रदेश कांग्रेस बदलाव तय माना जा रहा है । सम्मेलन में सबसे निराशाजनक प्रदर्शन होने के कारण प्रदेश के सभी नेता सम्मेलन के तत्काल बाद दबाव बना सकते है। कांग्रेस हाई कमान अब ऊपर से नीचे तक निष्ठावान कार्यकर्ताओ्ं सम्मान देना चाहती है ताकि पार्टी को पुनः स्थापित कर सके औऱ आने वाले चुनाव में अहम भूमिका निभा सके। 10 साल केंद्र की सत्ता से बेदखल होने के बाद शायद उच्चस्तरीय नेतृत्व को समझ आ गया है कि पार्टी में कौन स्थायित्व है औऱ कौन आयाराम गयाराम के तर्ज पर पार्टी को अपने फाय़दे के लिए नुकसान पहुंचाना चाहती है। एसे निष्ठावान नेताओ्ं को दोबारा मौका देकर पार्टी फिर से देश की सत्ता में काबिज होने की रणनीति पर आगे की चार साल तक काम करेगी । वही निष्ठावानों को अहम जिम्मेदारी देकर 2029 का प्लान तैयार होगा। जो सीधे भाजपा से हर मोर्चे पर आरपार की लड़ाई लड़ेगी।
गुजरात जाने वालों में रामगोपाल के नाम को लेकर भाजपा का हमला
भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने गुजरात सम्मेलन में भाग लेने वालों की 55 नामों की सूची में भगोड़े रामगोपाल अग्रवाल के नाम शामिल होने पर हमला बोला है। चिमनानी ने कहा है कि कांग्रेस का गुजरात में राष्ट्रीय अधिवेशन है या घोटालेबाजों का सम्मेलन है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null