कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, सिद्धू भाषण के दौरान पार्टी नेता पर ही लगा रहे थे गंभीर आरोप

चंडीगढ़ में गुरुवार को बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया था. इस दौरान जब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भाषण देना शुरू किया तो वहां पर हंगामा हो गया. दरअसल चंडीगढ़ में सिद्धू ने अपने भाषण के दौरान कहा कि वो किसी का नाम नहीं लेना चाहते लेकिन कांग्रेस में ही कुछ नेता ऐसे भी हैं, जिनके घरों से पैसे बरामद हुआ. उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं को बेईमान कहा. सिद्धू ने कहा कि कुछ चेहरों के चलते कांग्रेस हारी, लेकिन मैं नाम लेना नहीं चाहता. तभी पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों ने सिद्धू को टोकते हुए कहा दिया कि आप नाम लीजिए कौन हैं वो लोग? ढिल्लों के विरोध के बाद नवजोत सिंह सिद्धू धरने स्थल से निकल गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





