भारत

जयपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पहुंचे सोनिया और राहुल गांधी, सीएम भूपेश बघेल ने दिया ये बयान

jantaserishta.com
12 Dec 2021 12:42 PM IST
जयपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पहुंचे सोनिया और राहुल गांधी, सीएम भूपेश बघेल ने दिया ये बयान
x

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज कांग्रेस मेगा रैली कर रही है. रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी दिल्ली पहुंच चुकी हैं. सोनिया गांधी लंबे समय बाद किसी रैली में नजर आ रही हैं.




सोनिया-राहुल के अलावा कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर अपने कद्दावर नेताओं को एक मंच पर जमा कर केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला कर रही है. जयपुर के विद्यानगर स्टेडियम में कांग्रेस का विशाल मंच सजा है. चारों ओर सोनिया, राहुल समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के पोस्टर लगे हैं और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हुए हैं.


रैली में शामिल होने जयपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि वे समझते हैं कि बहुत जल्दी हम सब की भावनाओं का सम्मान करते हुए राहुल गांधी अध्यक्ष पद को स्वीकार करेंगे. ममता बनर्जी पर उन्होंने कहा कि पहले वह यह तय कर लें कि वो BJP से लड़कर अपनी लकीर बड़ी करना चाहती हैं या कांग्रेस की लकीर छोटी करके आगे बढ़ना चाहती हैं. वो लड़ना किसके साथ चाहती हैं ये पहले वो तय करें.


रैली में केंद्र की नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल तो किया ही जा रहा है. इस रैली से एक और आवाज निकलकर सामने आ रही है. वो आवाज यह है कि राहुल गांधी को जल्द से जल्द कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाल लेना चाहिए. पंजाब सरकार में मंत्री राज कुमार वर्का ने कहा है कि राहुल गांधी हमारी अगुवाई करें और जल्द कांग्रेस अध्यक्ष का कमान सम्भालें, इसके बाद TMC की जो गलतफहमियां है, वो जल्द ही दूर हो जाएंगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story