भारत

जल्द सजेगी कांग्रेस की वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल

Shantanu Roy
21 Oct 2026 4:07 PM IST
जल्द सजेगी कांग्रेस की वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल
x
Shimla. शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ‘वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल’ अभियान को धरातल पर पहुंचाने के लिए हिमाचल में रणनीति बनने शुरू हो गई है। साथ अभियान को लेकर समन्वय बनाने के लिए भी मंथन हो रहा है। मंगलवार को कांग्रेस की प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की है और अभियान को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किए है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने ऑनलाइन मीटिंग की है। इसमें पर्यवेक्षक हरीश मीना,
आरडी सिंह
और कमलकांत शर्मा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, सह प्रभारी विदित चौधरी व चेतन चौहान समेत पीसीसी महासचिव संगठन विनोद जिंटा शामिल रहे। पता चला है कि इस बैठक के दौरान रजनी पाटिल ने 25 अक्टूबर से एक माह तक चलने वाले वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को लेकर पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए है। प्रभारी ने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को जमीनी स्तर पर पहुंचाया जाए और इसके लिए प्रदेश से लेकर ब्लॉक तथा बूथ स्तर के पदाधिकारियों के साथ समन्वय को मजबूत किया जाए। अहम है कि कांग्रेस ने देश भर में इस अभियान के जरिए मतदाता सूचियों में कथित गड़बडिय़ों और वोट चोरी के आरोपों को प्रमुखता से उठाने का फैसला लिया है। साथ ही मतदाता सूचियों की पड़ताल करने के लिए बूथ अध्यक्षों को रक्षक के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी है।
Next Story