भारत

कांग्रेस का न्याय पत्र जनता के लिए फिक्स डिपाॅजिट: कमल नाथ

jantaserishta.com
19 May 2024 1:41 PM IST
कांग्रेस का न्याय पत्र जनता के लिए फिक्स डिपाॅजिट: कमल नाथ
x
भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से जारी किए गए 'न्याय पत्र' को देश की जनता के लिए फिक्स डिपाॅजिट बताया है। कमल नाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कांग्रेस पार्टी का न्याय पत्र देश की जनता के लिए ऐसा फिक्स डिपॉज़िट है, जिसमें जनता आज अपना वोट जमा कर रही है और आने वाले कई वर्ष तक कई गुना रिटर्न्स प्राप्त करती रहेगी।"
कांग्रेस के 'न्याय पत्र' में किए गए वादों का जिक्र करते हुए कमलनाथ ने लिखा, ''आपका एक वोट नौजवानों को 30 लाख सरकारी नौकरियां, स्नातकों को 8,500 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड, गरीब महिलाओं को हर वर्ष एक लाख रुपए, किसानों को एमएसपी की गारंटी और देश के नागरिकों को हर महीने 10 किलो मुफ्त राशन दिला सकता है।''
उन्होंने आगे लिखा, ''आपका एक वोट जातिगत जनगणना के आधार पर सामाजिक न्याय सुनिश्चित कर सकता है। आपका एक वोट संविधान बदलने की साजिश करने वालों को सबक सिखा सकता है। आपका यह वोट सिर्फ कांग्रेस पार्टी या इंडिया गठबंधन के लिए नहीं है, बल्कि आपके वर्तमान और आपके बच्चों के भविष्य के लिए है। देश की जनता ने इस लोकसभा चुनाव को भविष्य निर्माण और राष्ट्र निर्माण का चुनाव बना दिया है।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story