कांग्रेस का सुनील जाखड़ को नोटिस, सख्त हुआ हाईकमान, सामने आई ये वजह

नई दिल्ली: कांग्रेस हाईकमान अब बागियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाता दिख रहा है। पार्टी की अनुशासन समिति ने पंजाब कांग्रेस के नेता सुनील जाखड़ को नोटिस भेजा है। इसके अलावा केरल के सीनियर नेता केवी थॉमस को भी नोटिस दिया गया है। दोनों ही नेताओं से एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा गया है। सुनील जाखड़ को पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर लगातार बयान देने और केवी थॉमस को हाईकमान की रोक के बाद भी सीपीएम के सेमिनार में जाने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। सुनील जाखड़ ने चुनाव से पहले खुद के हिंदू होने के चलते पंजाब का सीएम न बनाए जाने की बात कही थी। उनके इस बयान की काफी चर्चा हुई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





