भारत
कांग्रेस के मास्टर राहुल गांधी का सिर्फ झूठ बोलने में विश्वास : दिलीप जायसवाल
jantaserishta.com
7 Jun 2025 12:21 PM IST

x
पटना: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने जातिगत आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि देश के जिस भी हिस्से में उनकी पार्टी सत्ता में आएगी, वहां "यह बाधा समाप्त कर दी जाएगी"। दिलीप जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के ऐसे मास्टर हैं जो सिर्फ झूठ बोलते हैं और इसी में विश्वास रखते हैं।
दिलीप जायसवाल ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सबसे पहले तो राहुल गांधी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कांग्रेस के शासनकाल में काका कालेलकर की रिपोर्ट को 30 साल तक क्यों दबाया गया था? कांग्रेस ने अपने शासनकाल में पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा क्यों नहीं दिया?
उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी जो बोलते हैं वह पूर्ण रूप से झूठ ही होता है। वह कांग्रेस के ऐसे मास्टर हैं जो हमेशा झूठ बोलते हैं। इसीलिए, उन्हें बोलने से पहले थोड़ा सोचना चाहिए। क्योंकि, इतिहास गवाह है कि कांग्रेस हमेशा से अति पिछड़े-पिछड़े की विरोधी रही है। 65 साल के शासन में कांग्रेस ने अति-पिछड़ा वर्ग के लिए क्या काम किया? पीएम मोदी के आने के बाद अति-पिछड़ा वर्ग के लिए बहुत कार्य किए गए। राहुल गांधी राजनीति में बढ़ नहीं पाए हैं क्योंकि, वह बहुत झूठ बोलते हैं।"
राहुल गांधी ने शुक्रवार को नालंदा स्थित अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों सरकारों ने कानून व्यवस्था को बिगाड़कर संविधान को कमजोर करने का काम किया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गढ़ नालंदा से राहुल गांधी ने कहा, “बिहार, जो कभी सत्य, न्याय और अहिंसा की धरती था, आज ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’ बनता जा रहा है। बिहार में अब आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों जिम्मेदार हैं।”
राहुल गांधी की ओर से ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’ वाले बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "राहुल गांधी को बिहार की स्थिति के बारे में पता नहीं है, क्योंकि वह एयर कंडीशनर से निकलकर बिहार आए हैं। राहुल गांधी बिहार को क्राइम कैपिटल बता रहे हैं, लेकिन राज्य में जिस पार्टी के साथ उनका गठबंधन है, वह फादर ऑफ क्राइम है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





