भारत
बिहार में कांग्रेस का रोजगार मेला, कन्हैया कुमार बोले- मकसद सिर्फ युवाओं को नौकरी दिलाना
jantaserishta.com
19 July 2025 11:49 AM IST

x
पटना: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा रोजगार के मुद्दे पर बात करती है और बिहार में भी पार्टी बेरोजगारों को नौकरी देने के मकसद से रोजगार मेला आयोजित कर रही है।
कन्हैया कुमार ने कहा कि इस मेले में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नौकरी दिलाना हमारी प्राथमिकता है। शनिवार को पटना के ज्ञान भवन में कांग्रेस पार्टी की ओर से भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस 'रोजगार मेला' में कई कंपनियां शामिल होंगी और इंटरव्यू के आधार पर युवाओं को नौकरी दिलाई जाएगी। कांग्रेस पार्टी इससे पहले राजधानी दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर रोजगार मेला आयोजित कर चुकी है।
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच रोजगार के मुद्दे पर युवाओं को लुभाने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले से बिहार की सियासत तेज होने की संभावना बढ़ गई है।
शनिवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी रोजगार के मुद्दे पर गंभीर हैं और बिहार में उनकी ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा के दौरान यह प्रतिबद्धता स्पष्ट थी। उन्होंने पटना में आयोजित रोजगार मेला का जिक्र करते हुए कहा कि भले ही कांग्रेस सत्ता में न हो, फिर भी वह बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए कदम उठा रही है।
कन्हैया ने सवाल उठाया, "अगर विपक्षी दल यह कर सकता है, तो सत्ता में बैठी सरकार क्यों नहीं?" कांग्रेस नेता ने पीएम नरेंद्र मोदी के पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा, "पीएम मोदी ने हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, जिसके हिसाब से 11 साल में 22 करोड़ लोगों को रोजगार मिलना चाहिए था। बिहार की जनसंख्या के अनुसार, कम से कम दो करोड़ को तो रोजगार मिलना ही चाहिए था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





