भारत

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का 'जय भारत महासंपर्क अभियान', जनता को बताएगी पार्टी ने देश के लिए क्या किया?

Deepa Sahu
18 Aug 2021 4:49 PM GMT
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का जय भारत महासंपर्क अभियान, जनता को बताएगी पार्टी ने देश के लिए क्या किया?
x
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी गुरुवार से अगले तीन दिन (19 अगस्त से 21 अगस्त) के लिए राज्य में 'जय भारत महासंपर्क अभियान' चलाने जा रही है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी गुरुवार से अगले तीन दिन (19 अगस्त से 21 अगस्त) के लिए राज्य में 'जय भारत महासंपर्क अभियान' चलाने जा रही है। इस अभियान में पार्टी जनता को यह बताने का प्रयास करेगी कि कांग्रेस पार्टी ने अपने शासन के दौरान देश के लिए क्या किया। कथित तौर पर वह अपने नेताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर भाजपा की 'पोल-खोल' भी करेगी। इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी यूपी के हर ग्राम पंचायत में कम से कम 75 घंटे का प्रवास करेंगे। इस दौरान दो पुस्तकों 'हम कांग्रेस के लोग और भारत के खिलाफ संघ का प्रचार' के जरिए लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ने की कोशिश की जाएगी। 24 अगस्त को पार्टी न्याय पंचायत स्तर के अपने पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का काम भी करेगी।

लगातार लोगों से जुड़ने की कोशिश
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लगातार एक के बाद एक अभियान जारी कर कांग्रेस उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से जुड़ने की कोशिश कर रही है। पार्टी को पता है कि उसकी राष्ट्रीय महत्वकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उसका उत्तर प्रदेश में मजबूत होना बेहद आवश्यक है। इन कार्यक्रमों के जरिए पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूत होने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने इसके पहले निषाद मतदाताओं से जुड़ने और कोरोना काल में पीड़ितों की सेवा कर उनसे जुड़ने की कोशिश कर चुकी है।
सभी पार्टियों ने शुरू किए जनसंपर्क अभियान
यूपी चुनाव के करीब आते ही सभी पार्टियों ने अपने-अपने कार्यक्रम बनाकर लोगों से संपर्क करने का कार्यक्रम करना शुरू कर दिया है। भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्राओं के जरिए जनता से संपर्क करने का काम शुरू कर दिया है तो समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्राओं के जरिए माहौल बनाना शुरू कर दिया है। बहुजन समाज पार्टी प्रबुद्ध जन सम्मेलन चलाकर ब्राह्मण मतदाताओं को जोड़ने का काम कर रही है। आगे आने वाले दिनों में इस तरह के कार्यक्रम और तेज हो सकते हैं।
Next Story