कांग्रेस की 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ज्वाइन कर सकती हैं बीजेपी

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में शामिल होने की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच यूपी में कांग्रेस के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य के विधानसभा से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इंडिया टूडे ने सूत्रों के हवाले से कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से प्रियंका मौर्या नाराज हैं और बुधवार को बीजेपी में शामिल हो सकती हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





