मल्लिकार्जुन खड़गे के पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद कांग्रेस की पहली केंद्रीय चुनाव समिति CEC की बैठक

नई दिल्ली: मल्लिकार्जुन खड़गे के पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद कांग्रेस की पहली केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक चल रही है। बैठक में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं।
Congress Election Committee ( CEC) meet starts to finalise the candidates for #GujaratElection starts pic.twitter.com/u8oyVOTbGV
— Supriya Bhardwaj (@Supriya23bh) October 26, 2022
कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। पद संभालते ही उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को साफ कर दिया की हम 'डरो मत' की राह पर चलेंगे। राहुल गांधी लोकसभा में इसका जिक्र कर चुके हैं। इसके साथ ही अध्यक्ष पद संभालते ही उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, कौन जानता था कि देश की राजनिति में झूठ का बोलबाला होगा। न्यू इंडिया में झूठ को सच बनाया जा रहा है। गोडसे को देशभक्त और गांधी को गाली दी जा रही है। कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी, हम लड़ते रहेंगे। न्यू इंडिया बनाने के लिए वो कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं, लेकिन हम उनको ऐसा नहीं करने देंगे, झूठ फरेब और नफरत का ये तंत्र हम तोड़ कर रहेंगे।
यह कैसा न्यू इंडिया है? जिसमें रोजगार नहीं मिल रहा है, किसानों को जीप से कुचला जा रहा है। सभी सरकारी जगहों को बेच अपने कुछ दोस्तों को दिया जा रहा है। शिक्षा महंगी हो रही है, सरकार सो रही है। ईडी-सीबीआई दमन के लिए 24 घंटे काम कर रही है और दलितों, अल्पसंख्यकों को अपमानित किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





