भारत

कांग्रेस का डीएनए भारत विरोधी हो गया है: भाजपा

jantaserishta.com
28 Feb 2024 3:46 PM IST
कांग्रेस का डीएनए भारत विरोधी हो गया है: भाजपा
x

कांग्रेस का डीएनए भारत विरोधी हो गया है: भाजपा

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कर्नाटक में कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार नासिर हुसैन की जीत के जश्न में कथित तौर पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस का डीएनए भारत विरोधी हो गया है और कांग्रेस के डीएनए में आज पाकिस्तान है और ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी में जो करंट आता है, वह भी पाकिस्तान के ही जनरेटर से आता है।
भाटिया ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार नासिर हुसैन की जीत के जश्न में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगे, यह बेहद ही चिंताजनक, दुर्भाग्यपूर्ण और भारत के लोकतंत्र का अपमान है। जब भारत का लोकतंत्र जीतता है तो कांग्रेस को पाकिस्तान की याद आ जाती है।
भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस को आत्मचिंतन करने की सलाह देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से माफी मांगने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' की बात कहने वालों के साथ खड़े हो चुके हैं। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सोनिया गांधी और खड़गे द्वारा इसकी निंदा नहीं करने से यह स्पष्ट हो जाता है कि यही कांग्रेस की मानसिकता है। उन्होंने कहा कि मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान जाकर जो कहा था, उनकी वही सोच कैंसर की तरह आज पूरी कांग्रेस पार्टी को ग्रसित कर चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story