भारत

राजस्थान में अगले महीने आयोजित हो सकता है कांग्रेस का चिंतन शिविर

jantaserishta.com
19 April 2022 4:41 PM IST
राजस्थान में अगले महीने आयोजित हो सकता है कांग्रेस का चिंतन शिविर
x

नई दिल्ली: देश के 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में हार के बाद अब कांग्रेस (congress) जीत तलाशने और भविष्य की रणनीति पर काम करने के लिए हो रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस का आगामी चिंतन शिविर (chintan shivir) राजस्थान में आयोजित किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह शिविर 14 से 16 मई के बीच उदयपुर (udaipur) में आयोजित होना है जहां कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी (sonia gandhi) और राहुल गांधी मौजूद रहेंगे. बता दें कि चिंतन शिविर के संबंध में आलाकमान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (cm ashok gehlot) को संदेश भेजा है. 3 दिन तक आयोजित किया जाने वाले इस शिविर में नेताओं और कार्यकर्ताओं से चुनावी हार पर फीडबैक लिया जाएगा और इसके साथ ही कांग्रेस गुजरात, हिमाचल प्रदेश के साथ ही अगले साल होने वाले कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनावों लिए ही रणनीति बनाएगी.


इसके अलावा कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी का मुकाबला करने के लिए गठबंधन की नई सियासत पर विचार करने का सोच रही है. देश भर से कांग्रेस के 700 पदाधिकारी और नेता चिंतन शिविर में हिस्सा लेंगे
इस चिंतन शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता और महासचिव भाग लेंगे. वहीं शिविर में पारित किए गए किसी भी फैसले पर अंतिम निर्णय आलाकमान का ही होगा.
वहीं दूसरी तरफ यह भी माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी के इस चिंतन शिविर में राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, हालांकि उनके कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मई के मध्य में चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा. मालूम हो कि पिछले दिनों कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में यह फैसला लिया गया था कि पार्टी चिंतन शिविर आयोजित कर हार के कारणों की समीक्षा करेगी.
गौरतलब है कि 9 साल पहले आयोजित कांग्रेस का चिंतन शिविर भी राजस्थान में आयोजित किया गया था. यह चिंतन शिविर 2013 में जयपुर में हुआ था जिसमें 2014 के लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई थी और इसी दौरान राहुल गांधी को पार्टी का उपाध्यक्ष भी बनाया गया था.


बता दें कि कांग्रेस का यह चिंतन शिविर प्रदेश के विधानसभा चुनावों से पहले होने जा रहा है ऐसे में माना यह भी जा रहा है कि राजस्थान को लेकर भी कुछ अहम फैसला किया जा सकता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story