भारत
आज से कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू, आनंद शर्मा ने कही ये बात
jantaserishta.com
7 Sept 2022 1:14 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज बुधवार शाम को होने जा रहा है। इसी बीच G-23 समूह के नेता आनंद शर्मा ने भी यात्रा में जुड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पास आने पर वह यात्रा में शामिल हो जाएंगे। बुधवार से शुरू हो रही यात्रा 150 दिनों के दौरान कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक का रास्ता तय करेगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद शर्मा ने यात्रा के साथ एकजुटता जाहिर की। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने लिखा, 'भारत जोड़ो यात्रा भारत के समावेशी लोकतंत्र को बनाए रखने, अन्याय, असमानता और असहिष्णुता के खिलाफ लोगों को एकजुट करने का मिशन है। साथ ही यह राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता है।'
उन्होंने आगे लिखा, 'जब यात्रा जम्मू-कश्मीर के रास्ते में जब मेरे गृहराज्य हिमाचल के पास पहुंचेगी, तो इसमें शामिल होने की तैयारी कर रहा हूं।' शर्मा ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की संचालन समिति प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही उन्होंने 'अपमानित' किए जाने की बात भी कही थी।
भाषा के अनुसार, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने नेताओं में असंतोष और उनके पार्टी छोड़कर जाने के कारण चल रहे मंथन के बीच मंगलवार को कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक पार्टी की महत्वाकांक्षी 'भारत जोड़ो यात्रा' के जरिए 'कांग्रेस जोड़ो' का उद्देश्य भी हासिल किया जा सकता है और इससे पार्टी के पुनरुत्थान में मदद मिल सकती है। कहा जा रहा है कि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। थरूर ने यह उम्मीद जताई कि कई नेता आगामी चुनाव लड़ेंगे और उन्होंने जोर दिया कि उन्होंने अपनी उम्मीदवारी की बात न तो स्वीकार की है और न ही नकारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





