भारत

कांग्रेस की आजादी गौरव यात्रा खेरवाड़ा से शुरुआत

jantaserishta.com
18 April 2022 7:55 PM IST
कांग्रेस की आजादी गौरव यात्रा खेरवाड़ा से शुरुआत
x
पढ़े पूरी खबर

मुंबई: कांग्रेस के आज़ादी गौरव यात्रा के 13 वे दिन की शुरुआत खेरवाड़ा से हो चुकी है।जैसे जैसे जन समर्थन बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे पदयात्रियों में उत्साह बढ़ता जा रहा है।अब लोग समझने लगे हैं कि भाजपा द्वारा फैलाई गई नफ़रत को सिर्फ़ कॉंग्रेस ही ख़त्म कर सकता है।

इसके पहले राजस्थान के डूंगरपुर जिले के रतनपुर बॉर्डर पर कांग्रेस सेवादल की 'आजादी गौरव यात्रा' पहुंची. राजस्थान-गुजरात सीमा डूंगरपुर के रतनपुर बॉर्डर पर यात्रा के पहुंचने पर मुख्यमंत्री गहलोत,प्रभारी अजय माकन,पीसीसी चीफ डोटासरा ने स्वागत किया.

गुजरात से आई गौरव यात्रा में मुकुल वासनिक, गुजरात कांग्रेस प्रभारी डॉ.रघु शर्मा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे. साबरमती से दिल्ली के लिए 6 अप्रैल से गौरव यात्रा शुरू हो चुकी है. यह यात्रा कुल 1,171 किलोमीटर लंबी होगी. यह यात्रा राजस्थान के 6 जिलों के 30 विधानसभा क्षेत्रों में 707 किमी दूरी तय करेगी.

37 दिन की राजस्थान में गौरव यात्रा के दौरान जगह-जगह कार्यक्रम होंगे. उदयपुर, जयपुर, कोटपूतली, दूदू में रोड शो,सभा और रात्रि सभा होगी. किसी एक सभा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हो सकते है. यह यात्रा 22 मई को शाहजहांपुर बॉर्डर से हरियाणा में प्रवेश करेगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story