भारत

कांग्रेसियों ने जय भारत सत्याग्रह पैदल मार्च करते हुए डीएम को सौपा ज्ञापन

Shantanu Roy
1 April 2023 6:44 PM GMT
कांग्रेसियों ने जय भारत सत्याग्रह पैदल मार्च करते हुए डीएम को सौपा ज्ञापन
x
बड़ी खबर
लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवह्न पर भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति की ओर ध्यान आकृष्ट कराने जाने के क्रम में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर केन्द्र की भाजपा सरकार के तानाशाही व संविधान विरोधी रवैये के खिलाफ तथा उद्योगपति गौतम अडानी द्वारा जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे की लूट के विरोध मे ‘‘जय भारत सत्याग्रह’’ पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी लखनऊ के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपती जी को सम्बोधित ज्ञापन पुराने हाईकोर्ट चौराहे पर बैरीकेड कर अपर पुलिस आयुक्त लखनऊ को विरोध प्रदर्शन कर दिया गया।।
जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा यह कहना कि अडानी पर हमला देश पर हमला है यह कथन कहां तक उचित है। उन्होंने कहा देश में पहली बार सत्ता पक्ष द्वारा लोकसभा और राज्यसभा की कार्यप्रणाली 7 दिनों तक बाधित की गई इसकी जिम्मेदारी किसकी है। राहुल गांधी जी द्वारा पूंछे गये प्रश्न कि अडानी के खाते मे 20 हजार करोड़ रूपये कहां से आये और यह पैसा किसका है? उन्होंने कहा कि उक्त मुद्दे को लेकर कांग्रेस ग्राम पंचायत स्तर पर चौपाल लगाकर जनता को जागरूक करने का कार्य करेगी। उक्त कार्यक्रम में जिला महामंत्री एस के द्धिवेदी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू- उत्तरी, दिलप्रीत सिंह डीपी दक्षिणी, पूर्व विधायक इन्दल रावत, बृजेश सिंह, रूद्र दमन सिंह, शहाना सिद्दीकी, नईम सिद्दीकी, सम्पूर्णानन्द मिश्रा, डॉ0 शहजाद आलम, वीरेन्द्र मदान, नरेन्द्र गौतम, रामपाल यादव, सुशीला शर्मा, प्रवीन खान, साबरा खातून, प्रज्ञा सिंह, डॉ0 रिचा शर्मा, मनोज तिवारी, सहित कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story