भारत

कांग्रेसियों ने मनाई भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ

Shantanu Roy
7 Sep 2023 2:12 PM GMT
कांग्रेसियों ने मनाई भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ
x
लखीसराय। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एआईसीसी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा बीते वर्ष कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलाए गए भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश की अगुवाई में पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पदयात्रा कार्यक्रम पार्टी कार्यालय चितरंजन आश्रम से थाना चौक होते हुए शहीद द्वार पर समाप्त हुआ । मौके पर जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने कहा कि भाजपा की ओर से देश में हुए नफरत , बेरोजगारी एवं महंगाई की बीज बोये गये हैं। जिसे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजित कर में मुहब्बत एवं आपसी सामाजिक प्रेम मोहब्बत में तब्दील किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाही के चलते देश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, जुमलेबाजी एवं अन्य समस्याएं परवान पर कायम है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से बीते साल सात सितंबर 2022 को ही भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। पदयात्रा कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आज कांग्रेस पार्टी की ओर से पद यात्रा कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को भारत जोड़ो कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी को जन जन तक पहुंचाने के लिए घर-घर भारत जोड़ो कार्यक्रम चलाया जाएगा । कार्यक्रम में कांग्रेस नेता उचित यादव ,मधेश्वर सिंह, धनंजय कुमार, रामप्रवेश शर्मा, अर्जुन सिंह ,संजय सिंह, मनोज सिंह सहित भारी संख्या में पार्टी समर्थकगण मौजूद थे।
Next Story