भारत

नव संकल्प शिविर में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू

jantaserishta.com
15 May 2022 12:38 PM IST
नव संकल्प शिविर में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू
x

नई दिल्ली: राजस्थान के उदयपुर में चल रहे कांंग्रेस पार्टी के नव संकल्प चिंतन शिविर में आज रविवार को समापन हो जाएगा। रविवार को पार्टी की ओर से किए जाने वाले बड़े बदलावों की रूपरेखा भी सामने आ सकती है। वहीं आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक भी यहां होगी, जिसमें राहुल गांधी की ताजपोशी को लेकर फैसला लिया जा सकता है।

देश और दुनिया के बदलते हालात को देखते हुए अब यह जरूरी हो चला है कि उदारीकरण के तीन दशक बाद देश में आर्थिक नीतियों को फिर से तय किया जाए। यह कहना था पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिंदबरम का। चिंदबरम ने कहा है कि उदयपुर में कांग्रेस चिंतन शिविर के लिए बनी छह कमेटियों में से आर्थिक मामलों पर बनी कमेटी के संयोजक हैं। कमिटी इस दौरान देश के सामने मौजूदा आर्थिक चुनौतियों मसलन महंगाई, देश में आर्थिक विकास की दर, देश दुनिया के चलते उपजी आर्थिक दिक्कतों पर चिंतन मनन के लिए मंथन कर रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story