
x
वीडियो हुआ वायरल.
मुरैना: अचानक कांग्रेसी कार्यकर्ता खाने के स्टॉल पर टूट पड़े. किसी के हाथ सब्जी लगी तो किसी के हाथ चावल लग गए. जिसको जो मिला उसे खाकर अपना काम चलाया. खाने की ऐसी लूट का नजारा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में देखने को मिला. 2000 कांग्रेसी कार्यकर्ता एक साथ खाने पर जब टूटे तो पूरी व्यवस्था धराशाई हो गई.
यह पूरा घटनाक्रम मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से निकलकर सामने आया है. रविवार को मुरैना में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हरीश चौधरी समेत राजस्थान के भरतपुर की सांसद संजना जाटव मौजूद थीं. जिस वक्त कार्यक्रम चल रहा था उस वक्त तो सब ठीक-ठाक था, लेकिन कार्यक्रम के समाप्त होते ही इधर अतिथि कार्यक्रम स्थल से चले गए, उधर कार्यक्रम स्थल पर खाने को लेकर लूटपाट शुरू हो गई.
कांग्रेस के तकरीबन 2000 कार्यकर्ता खाने के स्टॉल पर पहुंच गए. यहां चार स्टॉल पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भोजन करने के लिए व्यवस्था की गई थी, लेकिन अचानक से 2000 कार्यकर्ता खाना खाने पहुंचे तो व्यवस्था ध्वस्त हो गई. खाने को लेकर लूटपाट मच गई. जिसको जो मिला, उसने प्लेट में लेकर उसे खाया और अपना पेट भरा.
खाने की इस लूट का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में किसी की थाली में चावल दिखाई दे रहे हैं तो किसी की थाली में सब्जी दिखाई दे रही है. एक कार्यकर्ता तो अपने हाथों में ही सब्जी का बर्तन लेकर खुद की प्लेट समेत दूसरे कार्यकर्ताओं की प्लेट में सब्जी उड़ेलता नजर आ रहा है. कुछ कार्यकर्ता कहते भी नजर आ रहे हैं कि अब सिर्फ सब्जी ही बची है. कुल मिलाकर कांग्रेस के सम्मेलन में खाने को लेकर लूटपाट जैसी स्थिति होती रही.
कांग्रेस जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंघी ने कहा, ''मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है. भोजन पर्याप्त मात्रा में बनवाया गया था. अगर कोई वीडियो सामने आया है, तो वीडियो बनाने वाले का नाम बताया जाए.''
इस मामले पर अब सियासत भी तेज हो गई है. बीजेपी नेता चारु कृष्ण दंडोतिया ने बताया, कांग्रेस कार्यकर्ता अनुशासनहीन हैं. उन्हें पार्टी में अनुशासन नहीं सिखाया जाता. हमारे धर्म में अन्न को देवता माना गया है, भोजन का सम्मान होना चाहिए.''
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





