भारत

दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोकी ट्रेन, राहुल गांधी के समर्थक को प्रियंका गांधी ने अपनी कार में दी लिफ्ट

jantaserishta.com
20 Jun 2022 12:19 PM IST
दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोकी ट्रेन, राहुल गांधी के समर्थक को प्रियंका गांधी ने अपनी कार में दी लिफ्ट
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: अग्निपथ योजना के खिलाफ आज भारत बंद का ऐलान किया गया है. इसमें कई संगठन शामिल हैं. पिछले कई दिनों से प्रदर्शन के नाम पर हिंसक घटनाएं हो रही हैं. इसमें सरकारी संपत्ति से तोड़फोड़, आगजनी आदि शामिल है. प्रदर्शनकारी अबतक कई ट्रेनों और बसों को आग के हवाले कर चुके हैं. भारत बंद के बीच दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर भारी जाम नजर आ रहा है. कई ट्रेनें रद्द हैं, जिसके चलते दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों की भारी भीड़ है.

दिल्ली के शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के खिलाफ ट्रेन रोकी. जिस ट्रेन को रोका गया वह श्रीगंगानगर (राजस्थान) जा रही थी. फिलहाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वहां से हटाकर ट्रेन को रवाना किया गया है. इसके अलावा दिल्ली के कनॉट प्लेस में भी कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. वहां कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर जाकर बैठ गए हैं.
कर्नाटक के शिवमोगा में आज कांग्रेस ने भारत बंद के दौरान प्रदर्शन किया. यहां यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रेल रोकने की कोशिश की. इस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया.
राहुल गांधी के समर्थक को अपने साथ कार में लेकर गईं प्रियंका गांधी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story